एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

थनेईकोठी में कई दिन से डिपो होल्डर नहीं

Chamba Updated Sun, 16 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत थनेईकोठी के 500 राशनकार्ड धारकों को मार्च माह का राशन नहीं मिला है। इसके चलते इन राशनकार्ड धारकों को मायूसी झेलनी पड़ रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस पंचायत के हियाड़ व थनेईकोठी में सस्ते राशन के डिपो खोले हैं। इन दोनों डिपो को एक ही डिपो होल्डर चलाता था, लेकिन लगभग 12 दिन पहले डिपो होल्डर को सेवानिवृत्त कर दिया गया है। इसके बाद यहां पर किसी अन्य व्यक्ति को डिपो का परमिट जारी नहीं हुआ है। ऐसे में स्थानीय राशनकार्ड धारकों को राशन नहीं मिला पा रहा है। स्थानीय निवासी जर्म सिंह, रोशन लाल, नरेण कुमार, प्यार चंद, सूरज राम, निक्कू, वीरेंद्र सिंह, विजय, विपन कुमार, सुभाष, राकेश कुमार, हरि लाल व जन्म सिंह ने बताया कि हर माह उन्हें पांच तारीख को राशन मिल जाता है, लेकिन इस बार उन्हें अभी तक राशन नहीं मिला है। इस कारण उन्हें बाजार से महंगे दाम पर राशन खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से मांग की है कि यहां पर डिपो होल्डर की तैनाती की जाए व उन्हें राशन उपलब्ध करवाया जाए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अजय कौंडल ने बताया कि हरतवास डिपो होल्डर क ो थनेईकोठी डिपो का राशन उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक थनेईकोठी डिपो के लिए परमिट नहीं मिलता तब तक उपभोक्ताओं को हरतवास डिपो से राशन उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें