एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में काउंसलिंग आज

Chamba Updated Sun, 22 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। डिग्री कॉलेज में बिना लेट फीस के दाखिले के अंतिम दिन कैंपस में काफी भीड़ उमड़ी। विभिन्न कमेटियों में शामिल प्रोफेसर सपना, जयश्री, प्रोमिला ठाकुर, मोहिंद्र सलारिया, संजय ठाकुर, संतोष, संजीव कुमार ने शुक्रवार को पूरा दिन बच्चों के प्रवेश फार्म चेक किए। डिग्री कॉलेज में बीते 10 दिनों में करीब 1100 प्रोस्पेक्टस बिक चुके हैं। 21 जून को कॉलेज में प्रशासन ने पहली काउंसलिंग रखी है। इसमें विद्यार्थियों को भाग लेना अनिवार्य है। शनिवार को पहली काउंसलिंग के दिन मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को मेजर विषय आवंटित किए जाएंगे। इसमें एक विषय के एक शिक्षक होने पर जमा दो कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर 60, जबकि दो शिक्षक होने पर अधिकतम 120 विद्यार्थियों को एक मेजर विषयों में प्रवेश दिया जाएगा। मेजर विषय आवंटित होने के बाद ही विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवा पाएंगे। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष चंदन नरूला ने बताया कि एनएसयूआई ने मार्गदर्शन केंद्र के माध्यम से 500 से अधिक प्रोस्पेक्टस बेच दिए हैं। जबकि एसएफआई के जिला सचिव देविंद्र शर्मा ने मार्गदर्शन केंद्र के माध्यम से 425 और एबीवीपी परिसर अध्यक्ष विकेश चौहान ने 350 प्रोस्पेक्टस बेचने का दावा किया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अब तक 1100 प्रोस्पेक्टस बेचे गए हैं और कॉलेज में पर्याप्त प्रोस्पेक्टस उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट ...
30 तक लेट फीस पर होंगे दाखिलें
कॉलेजों में 21 जून से 30 जून तक लेट फीस के साथ विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। प्रथम सेमेस्टर व तृतीय वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से प्रतिदिन 10 रुपये अतिरिक्त फीस कॉलेज प्रशासन द्वारा वसूल की जाएगी। विद्यार्थी जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ 30 जून से पहले कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य मंजुला शर्मा ने बताया कि 21 जून को पहली काउंसलिंग रखी गई है। उन्होंने बताया कि 30 जून तक विद्यार्थी लेट फीस के साथ कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें