एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विपणन मोबाइल वैन हर माह करेगी प्रचार-प्रसार

Chamba Updated Wed, 25 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

विपणन मोबाइल वैन हर माह करेगी प्रचार-प्रसार
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा। उपायुक्त संदीप कदम ने जिला जलागम विकास अभिकरण के विपणन स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विपणन स्वयं सहायतों समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बेचने व प्रचार प्रसार के लिए मोबाइन वैन चलाई जाएगी। यह वैन हर महीने की 10 तारीख को तैयार उत्पादों को जिला के दुकानों एवं पर्यटन स्थलों पर विपणन के लिए पहुंचाएगी। इससे स्वयं सहायता समूह आजीविका से जुड़ सके।
बैठक के दौरान विपणन स्वयं सहायता समूह के साथ कच्चा सामान, तैयार उत्पादों को बेचने के लिए विपणन स्थान व लागत के बारे में चर्चा की गई। 20 से 25 स्वयं सहायता समूहों को कच्चा सामान व मशीनरी सस्ती दरों पर विपणन उपलब्ध करवाएगा। इस दौरान उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों चंबा चुख, आचार, तरकीरा, बैडशीट, शॉल, बनावटी फूल और फाइल कवर से सुसज्जित मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर परियोजना निदेशक रम्या चौहान और राज्य समन्वयक विकास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें