भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान बनाए गए अस्थायी सेक्टर ऑफिस से प्रशासन को प्रबंधों को लेकर फीडबैक नहीं मिल रहा। यात्रा को लेकर यात्रियों को किस तरह की समस्या हो रही है और प्रंबधों को लेकर क्या खामियां है, इस बारे में प्रशासन को अभी तक कोई सूचना नहीं मिल पाई है। ऐसे में प्रशासन को समस्याओं का समाधान करने में मुश्किल हो रही है। प्रशासन की ओर से मणिमहेश यात्रा को लेकर लूणा से मणिमहेश तक के क्षेत्र को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। इस क्षेत्र में जगह-जगह सेक्टर ऑफिसर तैनात किए हैं। यह सेक्टर ऑफिसर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आने वाली समस्याओं को लेकर प्रशासन को सूचित करने के लिए तैनात किए गए थे, ताकि समस्याओं का समय पर निपटारा किया जा सके। इसके अलावा यात्रा के दौरान जो भी कमियां पाई जाती हैं उनको पूरा किया जा सके। यही नहीं लंगर समितियों, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व अन्य सभी समस्याओं को लेकर समय-समय पर प्रशासन को सूचित करने के संबंधित सेक्टर ऑफिसर को निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन सेक्टर ऑफिसर की ओर से यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से किए गए प्रबंधों की प्रशासन को किसी प्रकार की फीडबैक नहीं दी जा रही है। एसडीएम भरमौर डा. जितेंद्र कंवर ने सभी सेक्टर ऑफिसर क ो निर्देश जारी किए हैं कि वह समय-समय पर प्रशासन को यात्रा के संबंध में फीडबैक दें, जिससे यात्रा के दौरान किए गए प्रबंधों में रह गई खामियों को सुधारा जा सके। इसके अलावा भविष्य में यात्रा को लेकर अच्छे प्रबंध किए जा सकें।