एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पानी न मिलने पर भड़के

Chamba Updated Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

होली (चंबा)। न्याग्रां पंचायत में पांच दिनों से पेयजल संकट गहराया है। इसके चलते लोगों को पानी को लेकर खूब परेशानी हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों को प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पीने के पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार समस्या के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। लोगों ने चेतावनी दी है कि दो दिन के भीतर पानी नहीं आया, तो विभाग के खिलाफ खाली मटकों के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों का घेराव भी किया जाएगा। पेयजल संकट की समस्या से चनेहड़, धोगी और लाटे वाली माता मंदिर क्षेत्र के लोगों को दिक्कत हो रही है। श्रद्धालुओं को भी पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। श्रद्धालु भी पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। बीडीसी मेंबर सीमा देवी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुनील गौतम, राज कुमार, टेक चंद, पवन कुमार, प्रवीण कुमार, राधा, कमलेश, अश्वनी कुमार, प्रेम लाल, कुलदीप चंद आदि ने कहा कि क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। पिछले पांच दिनों ने लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इन लोगों ने चेताया कि दो दिन के भीतर पानी न मिलने पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, इस संबंध आईपीएच विभाग के सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। विभाग के कुछ कर्मचारियों क ी इसके लिए ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें