एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बंक मारने पर 30 छात्रों के नाम काटे

Chamba Updated Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। कॉलेज से बंक मारना छात्रों को महंगा पड़ गया है। कॉलेज प्रशासन ने कक्षा से गायब रहने वाले करीब 30 छात्र तथा छात्राओं के नाम काट दिए हैं। कॉलेज से नाम कट जाने के बाद अब ऐसे छात्रों की कॉलेज में एंट्री बंद कर दी गई है। इन छात्रों को 10 दिन के भीतर दोबारा 100 रुपये शुल्क देकर एंट्री करवानी पड़ेगी। ऐसा न करने पर संबंधित छात्रों क ो वार्षिक परीक्षा में मुश्किल हो सकती हैं। चंबा कॉलेज में गणित तथा जियोलॉजी के करीब 30 छात्र तथा छात्राएं काफी समय से कॉलेज से अनुपस्थित चल रहे थे। संबंधित विषय के शिक्षकों द्वारा बार-बार छात्रों को कॉलेज में रूटीन से आने की हिदायत देने के बावजूद वे कॉलेज नहीं आ रहे थे। इसके चलते कॉलेज प्रशासन ने इन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। गौर रहे कि रूसा प्रणाली के तहत सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों की 75 फीसदी हाजिरी होनी चाहिए। इसके अलावा छात्रों को हाजिरी के तीन अंक मिलते हैं। इन दिनों कॉलेज के छात्रों के हाउस एग्जाम चल रहे हैं। प्रथम चरण की इन परीक्षाओं के वार्षिक परीक्षा में 15 अंक जुड़ते हैं, लेकिन जिन छात्रों के नाम कटे हैं, वह परीक्षाएं देने से वंचित हो गए हैं। कॉलेज की प्राचार्य सुमन लता वेदी ने बताया कि कॉलेज में लगातार छह दिनों तक गायब रहने वाले छात्रों के नाम काट दिए हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में दोबारा से नाम दर्ज करवाने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है। इसके लिए 100 रुपये जुर्माना भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि दोबारा नाम कटने पर विद्यार्थियों के अभिभावकों को कॉलेज बुलाया जा सकता है। इसके बाद दोबारा नाम एंटर होगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें