चंबा। स्थानीय कॉलेज में अवकाश के दिन भी छात्र संगठन हड़ताल पर डटे रहे। एबीवीपी, एनएसयूआई व एसएफआई के कार्यकर्ता फीस वृद्धि व रूसा प्रणाली के खिलाफ पिछले चार दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भी कॉलेज में तीनों संगठनों ने मांगाें को लेकर भूख हड़ताल जारी रखी। एनएसयूआई की और से अनिल, प्रवीन, नवीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इसके अलावा एबीवीपी की और से चैन लाल तथा बिक्की ने पांचवें दिन भी भूख हड़ताल को जारी रखा। एसएफआई की ओर से सुदेश तथा मोती भूख हड़ताल पर डटे हैं। किसी भी संगठन के कार्यकर्ता मांग पूरी न होने तक भूख हड़ताल तोड़ने को तैयार नहीं है। शनिवार को मुख्यमंत्री के ब्यान से माहौल और भी गरमा गया है। एनएसयूआई के कैंपस अध्यक्ष रविंद्र का कहना है कि जब तक फीस वृद्धि को कम नहीं किया जाता, तब तक क्रमिक रूप यह भूख हड़ताल जारी रहेगी। अगर फीस को कम नहीं किया जाता है, तो छात्र आंदोलन को उग्र कर देंगे।
और पढ़ें
मुख्यमंत्री के ब्यान पर उखड़े
एसएफआई के जिला अध्यक्ष सुदेश ने बताया कि एसएफआई मांगों को लेकर सोमवार को कॉलेज में प्रदर्शन करेगी। उनका कहना है कि फीस बढ़ने के कारण छात्र अपनी कक्षाओं में नहीं जा रहे हैं। अगर जल्द सरकार व विवि प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करते, तो वह कॉलेज का गेट बंद करने में भी गुरेज नहीं करेंगे। इसके अलावा एबीवीपी ने भी फीस वृद्धि को कम न करना तथा प्रत्यक्ष चुनाव न करवाने के मुख्यमंत्री के ब्यान का कड़ा विरोध किया है। एबीवीपी के कैंपस उपाध्यक्ष अश्वनी ने बताया कि कहा कि आज उनका आंदोलन कॉलेज कैंपस तक चल रहा है। उन्होेंने कहा कि आने वाले समय में फीस को कम नहीं किया तथा परिणामों को जल्द घोषित न किया, तो जल्द ही वह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद वह जेल भरो आंदोलन भी शुरू करेंगे।