एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जीएनपीएस में मेधावी किए सम्मानित

Chamba Updated Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डल्हौजी (चंबा)। गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी का द्विवार्षिक समारोह हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। समारोह में हिमाचल पुलिस के उत्तरी क्षेत्र के महानिरीक्षक राकेश अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि जीएनपीएस में कर्मठ शिक्षक बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन और समय की अहमियत को जानना जरूरी है। इससे पूर्व स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे पहले प्राचार्य नवदीप भंडारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके चलते बच्चों ने डिस्कवरी एंड री-डिस्कवरी ऑफ इंडिया के तहत एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर स्कूल की प्रतिभा दिखाई। नमो-नमो, गणपति बप्पा मोर्या, महादेवा ओ महादेवा, चिट्टा तेरा चोला काला डोरा गीतों पर बेहतर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में एसडीएम डलहौजी मलोक ठाकुर, डीएसपी संतोष कुमार, डीपीएस के निदेशक एवं प्राचार्य डा. जीएस ढिल्लों, अशोक महाजन, पूर्व विधायक रेणू चड्डा, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्डा, डा. बिपिन ठाकुर, डा. पूनम ठाकुर, उप जिला न्यायवादी भुवनेश मिन्हास उपस्थित रहे। साथ ही विनय महाजन, आशीष चड्डा, किरण चड्डा, जिला श्रम अधिकारी पीएस चंबयाल, खंड समिति सलूणी के उपाध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, पार्षद परमजीत सिंह, हिमोत्कर्ष के अध्यक्ष सतपाल शर्मा सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इन्हें मिला प्राइड ऑफ जीएनपीएस अवार्ड
गुरु नानक पब्लिक स्कूल के जिन बच्चों को प्राइड ऑफजीएनपीएस अवार्ड से नवाजा गया, उनमें पर्ल आनंद, नविका भंडारी, अश्मिता शर्मा, रिश्ता कोहली, निर्भय परिहार, अपूर्वा ओबराय, अनुभव सिंह, अमित ठाकुर, आदित्य महाजन, शिवानी शर्मा, ज्योति देवी, इशिता मांडला, तनीषा शिंगारी, हिमानी शर्मा, अखिलेश नेगी शामिल हैं। इसके अलावा लक्ष त्रेहन, रशिम भटनागर, ज्योत्स्ना शर्मा, निखिल अत्री, नवजोत कौर, निकिता बजाज, दिनेश भसीन, विक्रांत राणा, जतिन बगलवान, हितेश ठाकुर, श्रद्धा सप्रा, पवनदीप, साक्षी आनंद, विशेष राणा, सुखविंदर सिंह, ताशी, धनंजय, हरप्रीत सिंह, ऋषभ ठाकुर, अंकित ठाकुर, महक भारती, प्राची भटनागर, स्मृति शेखर, प्राकृति, शिवानी राणा, आरुषि भारद्वाज, प्रिया पामा, अनुभव, दिग्विजय, बलिहार सिंह, गुरुराज कपूर शामिल रहे। वहीं विशेष प्रयत्न के लिए आंचल खन्ना, राघव, ऋषभ, रितिका और अमन भारद्वाज को भी इस अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें