एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चंबा में अब कम किराये में कीजिए सफर

Chamba Updated Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। वादे के मुताबिक परिवहन निगम ने डलहौजी चंबा रूट पर बस चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। 25 प्रतिशत कम किराये वाली यह बस वीरवार को डलहौजी से भरमौर के लिए रवाना होगी। बस की खास बात यह है कि डलहौजी से भरमौर जाने वाले यात्रियों को सिर्फ 130 रुपये चुकाने होंगे। जबकि अन्य बसों में यह किराया 160 रुपये से अधिक बनता है। इतना ही नहीं यह बस बनीखेत से चंबा के मध्य में किसी भी स्टेशन पर नहीं रुकेगी। विधायक आशा कुमारी छह नंवबर को बस को हरी झंडी दिखाएंगी। यानी नान स्टाप होने की वजह से समय की भी बचत हो जाएगी। गौर रहे कि परिवहन मंत्री जीएस बाली चंबा दौरे के दौरान इस बस को चलाने का ऐलान कर गए थे। इसे परिवहन निगम ने जल्द पूरा करने की बात कही थी और अब बस निर्धारित रूट पर चलना शुरू हो जाएगी। बस में भरमौर से चंबा तक का किराया 70 रुपये और चंबा से डलहौजी का किराया 60 रुपये होगा। इस बस की वजह से डलहौजी तक आने वाले पर्यटकों को भरमौर घूमने का अवसर भी मिल सकता है। डलहौजी से बस दोपहर दो बजे भरमौर के लिए चलेगी और शाम छह बजे भरमौर पहुंच जाएगी। यानी एक दिन भरमौर बिताने के इच्छुक पर्यटक इस बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। अगले दिन सुबह छह बजे यह बस भरमौर से डलहौजी के लिए चलेगी और करीब ग्यारह बजे डलहौजी पहुंच जाएगी। परिवहन निगम का कहना है कि यदि बस फायदे का सौदा साबित होती है, तो भविष्य में बस सेवा का आकार बढ़ाया जा सकता है और अन्य इलाकों को भी ऐसी सुविधा से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने लोगों से 25 प्रतिशत छूट वाली नान स्टाप बस का फायदा उठाने की बात कही है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें