चंबा। चौगान मैदान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को दो मैच खेले गए। दिन का पहला मैच मसरूंड तथा उदयपुर के बीच खेला गया। मसरूंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 128 रन बनाए। इसमें बिट्टू ने 30 तथा पम्मू ने 28 रन का योगदान दिया। उदयपुर की ओर से मनु व जानू ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उदयपुर की टीम 90 रनों पर ही सिमट गई। उदयपुर की ओर से जानू से सर्वाधिक 31 रन बनाए। मसरूंड ने यह मैच 38 रनों से जीत लिया। दिन का दूसरा मैच ग्रीन वैली तथा जेसीसी के बीच में खेला गया। इसमें जेसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 87 रन बनाए। इसमें राजेश ने 18 रनों का योगदान दिया। ग्रीन वैली की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 12वें ओवर में ही मैच जीत लिया।
और पढ़ें