चंबा। हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति और जनकल्याण परिषद की ओर से वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन स्थानीय कॉलेज के दरबार हॉॅल में किया गया। इस मौके पर उपायुक्त एम सुधा देवी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता हिमोत्कर्ष परिषद के राज्यस्तरीय अध्यक्ष कुंवर हरि सिंह ने की।
समारोह में जिला की तीन मास्टर विभूतियां पुरातत्व खोजी राजेश सहगल, शिक्षाविद् डॉ. शिवदयाल शर्मा और कला एवं साहित्य संरक्षण से जुड़े दर्शन सिंह को उनके विशिष्ट योगदान के लिए हिमाचल श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर हिमोत्कर्ष क्विज 2013 के चंबा और भरमौर के शीर्ष 21 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल, स्टीफन स्कूल और गर्ल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परिषद की चंबा शाखा के अध्यक्ष वाईके पुरी ने परिषद की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। संस्था के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष कुंवर हरि सिंह ने शाखा की ओर से अनाथ अंगीकार योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मधुमेह रोगों पर जागरूकता अभियान का आयोजन एमडी जितेंद्र महाजन के सहयोग से किया जाएगा। इसे केबल चैनल पर भी दिखाया जाएगा।
मुख्य अतिथि जिलाधीश एमसुधा देवी ने भी संस्था के कार्यों की सराहना की। उन्होंने शहर निवासियों से भी संस्था को सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष आरके वसंत, डॉ. रविंद्र सूद, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष पदाधिकारियाें, वरिष्ठ नागरिक और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
इनसेट................
सम्मानित हुए बच्चों के नाम
अनाथ और अंगीकार योजना के तहत चुने गए बच्चे
प्रदीप कुमार, गीता देवी, बबली, यामिनी, ममता, मास्टर मोहित, चंद्रिका, चंपा कुमारी, निशा कुमारी, हीना, अनामिका, कनिका, सूनी, रीना देवी, मास्टर सतीश कुमार और निकिता।
हिमोत्कर्ष 2013 के उत्तीर्ण छात्रों की सूची
हर्षित बाली, रिषभ, हरित, कलित, मुस्कान, विक्की, दीपिका, अतुल कुमार, नेहा शर्मा और राखी