एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रशासन के सुपुर्द की यूपी की नाबालिग

Chamba Updated Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। उपायुक्त कार्यालय में वीरवार को एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को प्रशासन के सुपुर्द किया है। व्यक्ति के अनुसार यह लड़की घर से भागी हुई है। हालांकि उक्त व्यक्ति ने कुछ दिन तक उसे अपने साथ रखा, लेकिन वह उसका पालन पोषण करने में असमर्थ है। इसके बाद उपायुक्त ने चाइल्ड लाइन के माध्यम से उक्त नाबालिग लड़की की काउंसलिंग करवाई जा रही है, लेकिन प्रशासन इस मामले व उस लड़की के संबंध किसी प्रकार की कोई टिप्पणी करने से बच रहा है। लड़की उत्तर प्रदेश के गोरखपुर क्षेत्र की रहने वाली है और स्कूल में पढ़ रही है। वह यूपी से चंबा तक कैसे पहुंची, इस दिशा में कोई खुलासा प्रशासन और चाइल्ड लाइन ने नहीं किया है। बताया जा रहा है कि उक्त लड़की के घर वाले जबरदस्ती किसी बूढे़ व्यक्ति से उसकी शादी कर रहे थे। इसके चलते वह लड़की घर से भाग गई। जहां से वह किसी तरह प्रदेश के बद्दी क्षेत्र और फिर वहां से चंबा तक पहुंची। यहां वह किहार के रहने वाले किसी व्यक्ति के साथ इसलिए चली गई कि वह उसका पालन पोषण करेगा, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते उक्त व्यक्ति ने उस लड़की को उपायुक्त कार्यालय में छोड़ दिया। इसके बाद से उपायुक्त कार्यालय में खबर लिखे जाने तक चाइल्ड लाइन द्वारा लड़की की काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें