एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बख्तपुर में खेत में हल जोत रहा किसान खाई में गिरा, मौत

ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Fri, 22 Apr 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खेत में हल जोतते समय गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर समय करीब दो बजे श्याम लाल पुत्र दालती राम निवासी गांव वेदन पंचायत बख्तपुर अपने खेतों में हल जोत रहा था। सीढ़ीनुमा खेतों के साथ ही पैर फिसलने से श्याम लाल गहरी खाई में जा गिरा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने श्याम लाल खाई से बाहर निकालकर चंबा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। बख्तपुर पंचायत की प्रधान राधा देवी ने बताया कि श्याम लाल अपने खेतों में फसल की बीजाई का कार्य कर रहा था। उसी दौरान उसकी पैर फिसलने से वह खेतों के साथ गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम के समय खाई में गिर कर एक व्यक्ति को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया लेकिन व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। इस बात की सूचना पुलिस विभाग को दे दी गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें