एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मणिमहेश में लंगर का भोजन खाने से एक दर्जन श्रद्धालु बीमार

ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Tue, 30 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
dal lake - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

 मणिमहेश यात्रा में लंगर खाने से करीब एक दर्जन यात्रियों की तबीयत खराब हो गई है। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद यह सभी यात्री मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर में उपचार के लिए दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों का कहना है कि यात्रा में पेट खराब होने या उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर श्रद्धालुओं का अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य शिविर में पहुंचना जारी है। गौरतलब है कि प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा की शुरूआत में ही लंगर परोसने से पूर्व इसकी सही जांच की बात कही थी। साथ ही ज्यादा मसालेदार व तला हुआ भोजन लंगर में परोसने पर मनाही की गई है। लेकिन इसके बावजूद अभी तक एक भी लंगर आयोजक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचे सभी मरीजों ने बताया कि उन्होंने लंगर में खाना खाया था।

उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर के प्रभारी डॉ. विपुल ने मणिमहेश यात्रियों के बीमार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को श्रद्धालु उपचार के लिए आए हैं। जिनमें ज्यादातर उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे ज्यादा तला हुआ या वासी भोजन से परहेज करें। वहीं, अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान का कहना है कि श्रद्धालु शिकायत करते हैं तो लंगर संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। सेक्टर अधिकारियों को भी सभी लंगरों में दिए जा रहे भोजन की जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें