संवाद न्यूज एजेंसी, दुलैहड़ (ऊना)।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 May 2026 10:03 PM IST
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की सैर।
- फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार शाम को ओक ओवर से हाईकोर्ट और छोटा शिमला तक सैर की। इस सैर के दौरान उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने छोटा शिमला में निर्माणाधीन रिटेनिंग वॉल का भी निरीक्षण किया। इस सैर के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक संजय अवस्थी और विनोद सुल्तानपुरी तथा शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान भी मुख्यमंत्री के साथ रहे।