एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चलती बस से हजारों की नकदी उड़ा ले गए शातिर

Kullu Updated Sat, 30 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पतलीकूहल (कुल्लू)। बस में झपकी लेना एक शख्स को महंगा पड़ गया है। नींद की आगोश में जाते ही शातिरों ने उनकी नोटों से भरी अटैची उड़ा ली। पुलिस ने इस बाबत कुल्लू थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटैची में रुपये के अलावा कुछ जरूरी सरकारी दस्तावेज भी थे। पुलिस के मुताबिक केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (नेशनल हाइवे ) में तैनात सीनियर एसीस्टेंट लालाराम नैय्यर ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा है कि 19 जून को वह पंडोह से कटराईं लौट रहे थे। कुल्लू से सेउबाग के बीच उनकी आंख लग गई। इस दौरान उनकी अटैची को उड़ा लिया गया। कहा कि अटैची में 39 हजार रुपये नकद रखे थे। इतना ही नहीं उसमेें कैशबुक समेत कुछ अन्य जरूरी कागजात भी थे। अब अटैची के गुम होने से कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें