एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने स्कूटर सवार रौंदा

Kullu Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भुंतर। जिया में एक दोपहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। एक अन्य सवार घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 14 अगस्त की शाम दो व्यक्ति स्कूटर पर सवार होकर जिया से हाथी थान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जिया पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि हादसे में मृतक की पहचान निवासी मेरठ वाल्मीकि रोड यामिन कुमार (23) के रूप में हुई है। यह कुल्लू में रसोई गैस के चूल्हे बेचने का काम करते थे। घायल बाबी उतर प्रदेश के पुंथ का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन का जिम्मा एएसआई ज्ञान चंद को सौंपा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें