एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बुरूआ में आग लगने से मकान राख

Kullu Updated Tue, 23 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मनाली। पर्यटन नगरी के साथ सटे बुरूआ गांव मेें भड़की आग से मकान जलकर राख हो गया। घर के अंदर रखे घास ने आग में घी डालने का काम किया। इससे आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते मकान जलकर राख के ढेर में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगती देख सभी ग्रामीण घर की तरफ भागे। ग्रामीणों ने गांव में बहती कूहल को उस ओर मोड़ा और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड मनाली को भी सूचित किया लेकिन उनके आने तक ग्रामीणों ने बड़े हादसे को होने से टाल दिया। मौके पर पहुंचे एएसआई महंत ने बताया कि मकान में पांच भाई धर्म चंद, चेत राम, ज्ञान ठाकुर, रूप चंद और टेक राम पुत्र जीत राम रहते थे। उन्होंने बताया कि आग से 10 लाख की संपति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आगजनी के कारणों की छानबीन में जुटी है। एसडीएम बलबीर ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें