एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रायसन की छात्राएं बनीं प्रदेश की बेस्ट एक्टर

Kullu Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायसन की छात्राओं ने सिरमौर जिला के पावंटा साहिब में हुई राज्य स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। रायसन स्कूल की दस छात्राओं ने एकांकी नाटक में बेहतर प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके इस प्रदर्शन से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायसन के विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ के सदस्यों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकांकी स्पर्धा में रायसन की अंकिता नेगी, अंकिता ठाकुर, सुप्रिया, रीना, मेघा शाही, रजनी, मीरा राणा, शिवानी, स्मृति और नेहा ने हिस्सा लिया था। यह टीम अध्यापक बलबीर और पार्वती के नेतृत्व में सिरमौर गई थी। एकांकी लघु नाटिका में टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रतिभागी छात्राओं ने प्रमाणपत्र और राज्य स्तरीय ट्राफी जीतकर रायसन स्कूल की प्रधानाचार्य टशी आंगमो बापा को सौंपते हुए गुरु शिष्य परंपरा की मिसाल कायम की। प्रधानाचार्य टशी आंगमो ने स्कूल के अधीक्षक एलआर गुलशन, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और स्कूल स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें