एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जलोड़ी पर बिछ गई बर्फ की सफेद चादर

Kullu Updated Fri, 30 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले 10281 फुट ऊंचा जलोड़ी दर्रे पर भी बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। वीरवार को सुबह के समय हल्की बर्फबारी होने के बाद दोपहर बाद यहां तीन इंच तक हिमपात हुआ। हालांकि इस ओर चलने वाली निगम और निजी बसों ने दर्रा को आरपार कर लिया था। लेकिन दोपहर बाद कुल्लू से आनी के बीच चलने वाली निजी बस दर्रा पार नहीं कर सकी। सर्दी का पहला हिमपात होने से अब बाह्य सराज की जनता को जिला मुख्यालय पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लिहाजा आने वाले दिनों में आनी, निरमंड, रामपुर, किन्नौर, शिमला तथा मंडी जिला के छतरी और करसोग आदि इलाकाें को बाया मंडी या फिर शिमला के रास्ते कुल्लू पहुंचना पड़ेगा। वीरवार को लंबे अंतराल के बाद मौसम में आए बदलाव से ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। किसानों-बागवानों को अब उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में बादल जरूर बरसेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें