एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बंजार-छतरी मार्ग पर तीन बसें फंसीं

Kullu Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। जिला के बंजार उपमंडल के बंजार-छतरी सड़क मार्ग पर तीन बसें फंस गई हैं। वीरवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज के बाद हुई बर्फबारी में बंजार के डिमनचैहड़ी में एक सरकारी और दो निजी बसें फंसी हुई हैं। शुक्रवार को इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही है। लोनिवि बंजार ने सड़क को बहाल करने का कार्य आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला औट-लुहरी राज्य मार्ग -11 शुक्रवार को अवरुद्ध रहा। इस ओर कुल्लू से गई कुल्लू-जाओं, कुल्लू-बागीपुल, कुल्लू-थनोग, कुल्लू-रामपुर तथा कुल्लू-आनी के बसें घियागी से आगे नहीं जा सकी। वहीं आनी की तरफ से आई निगम की बसों के अलावा निजी बसें खनाग तक ही आ सकी है। ऐसे में सवारियों को 10 से 15 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ा। जलोड़ी दर्रा पर चार इंच ही बर्फबारी हुई है लेकिन शीत लहर होने से इस मार्ग को जल्द बहाल करना आसान नहीं। मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू हो चुका है। लोनिवि बंजार ने घियागी की ओर से करीब दो दर्जन मजदूरों को मौके पर लगा रखा है। लोनिवि आनी ने खनाग की ओर से मशीनरी के साथ मजदूरों को मार्ग बहाली काम में लगाया है।
आरएम कुल्लू पवन कुमार शर्मा ने कहा कि जलोड़ी दर्रा अभी बर्फबारी के चलते बंद है। दर्रा खुलता है तो बसाें की नियमित आवाजाही की जाएगी। लोनिवि आनी से सहायक अभियंता किशोरी लाल सुमन ने बताया कि आनी की ओर से दर्रा को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें