एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ढाई किलो चरस सहित एक काबू

Kullu Updated Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। जिला कुल्लू के दूर-दराज क्षेत्र आनी में पुलिस ने एक नेपाली को चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जब आनी एसएचओ रोहित मृग पूरी अपनी पुलिस टीम के साथ कांडूगाढ़ के पास नाकाबंदी पर थे तो उसी समय एक बाइक बिना नंबर का आया। पुलिस ने मोटर साइकिल सवार से दस्तावेज मांगे तो वह दस्तावेज नहीं दिखा पाया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो 500 ग्राम चरस बरामद की गई। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि आरोपी की पहचान नेपाल निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन का जिम्मा एसएचओ रोहित मृग पुरी को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें