मनाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया है। इस मौके पर मनाली के उपमंडल अधिकारी बलबीर ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। ठाकुर ने कहा कि छात्रों को उच्च संस्कार देना जहां शिक्षक का कर्तव्य है, वहीं मां-बाप को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा स्कूल का काम कर रहा है या नहीं। इस अवसर पर प्रिंसिपल रूप सिंह ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिनका दर्शकों व स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भरपूर आनंद लिया है। अंत में मुख्यातिथि बलबीर ठाकुर ने राज्य स्तरीय साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्रा निशा व रजनी सहित शिक्षा, खेलों व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया।