केलांग। बिना बीएड डिग्री के कॉमर्स पीजीटी की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार और अधीनस्थ चयन बोर्ड से उन्होंने साक्षात्कार में बुलाने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर बिना बीएड के कॉमर्स डिग्री धारकों साक्षात्कार के लिए बुलाने की आस जगी है। अभी तक उन्हें बोर्ड की ओर से साक्षात्कार के लिए कोई सूचना नहीं मिली है। बिना बीएड के कामर्स की परीक्षा पास कर चुके सुनीता, राजेश, अमन शर्मा और अनीता का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर करीब 125 लोगों साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने की आस जगी थी, लेकिन अभी तक उन्हें साक्षात्कार में नहीं बुलाने गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बोर्ड में संपर्क करने पर उन्हें यह कहा जा रहा है कि इसका लाभ केवल याचिक कर्ताओं को मिलेगा। अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार और अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर से उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाने की मांग की है। एचपीएसएसबी हमीरपुर के सचिव विनोद कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर केवल याचिकाकर्ताओं को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यदि इन अभ्यर्थियों का चयन होता है तो उन्हें कोर्ट के आदेशानुसार तीन साल में बीएड करनी होगी।