कुल्लू। जिला मुख्यालय में एक व्यक्ति को पालतू कुत्ते के काटने पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बालीचौकी निवासी आत्मा राम ने बताया कि वह ढालपुर के शीशामाटी में दोपहर एक बजे वायरिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पालतू कुत्ते ने उन्हें काट लिया। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।