एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मुट्ठी भर लोग तय नहीं करते चुनाव

Kullu Updated Wed, 03 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्य महासचिव सेस राम आजाद और जिला प्रधान आशु गोयल ने विरोधी धड़े पर जमकर निशाने साधे। कहा कि मुट्ठी भर लोग जिला स्तरीय चुनाव की तिथियां तय नहीं कर सकते। साथ ही हिदायत दी कि कर्मचारियों को गुमराह करने का प्रयास न करें, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मनाली खंड में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं। अब चार जुलाई को कटराईं खंड के चुनाव होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के बाद हाउस को संबोधित करते सेस राम आजाद और आशु गोयल ने स्वयंभू कर्मचारी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा की अगर वह लोग इतने ही कर्मचारी हितैषी हैं तो ज्ञान होना चाहिए कि चुनाव की तिथियां जिला या राज्य स्तर पर घोषित की जाती है न की मुट्ठी भर लोगों के साथ बंद कमरों में। उन्होंने कहा कि अलग गुट खड़ा करने तथा अलग से चुनाव करवाने से यह लोग अपने व्यक्तिगत हित साधकर कर्मचारियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन लोगाें का अपना न तो कोई अस्तित्व है और न ही यह लोग कर्मचारी हित में इकट्ठा होना चाहते हैं। आजाद और गोयल ने फिर से इन लोगों को मुख्यधारा में जुड़कर महासंघ का साथ देने की अपील की है अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। कर्मचारी नेताओं ने जिला के सभी कर्मचारियों से किसी के बहकावे में न आने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें