एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस की लिखित परीक्षा 23 को

Kullu Updated Sat, 03 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

केलांग। जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग मेें कांस्टेबल के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर चुके पुरुष और महिला उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 23 अगस्त को होगी। पुलिस लाइन ग्राउंड केलांग में होने वाली इस परीक्षा को लेकर महकमे ने तैयारी कर ली है। यह जानकारी एसपी सुनील कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू होगी। इस बारे सभी उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेज दिए हैं। लिखित परीक्षा 15 अंकों की होगी। इसमें एनसीसी होल्डरों को तीन और बी सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को दो अंक अतिरिक्त मिलेंगे। उम्मीदवारों को उत्तर पुस्तिका रखने के लिए बोर्ड और उत्तर के लिए नीला/काला बाल पेन साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसपी कार्यालय के दूरभाष संख्या 01900-222269 तथा 222226 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें