एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी

Kullu Updated Sun, 11 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव और दिल्ली में आतंकी हमले की धमकी के बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर कुल्लू घाटी में पुलिस ने सुरक्षा घेरा कस दिया है। देवभूमि में निर्माणाधीन पन बिजली परियोजनाओं में भी पुलिस ने रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। साथ ही पुलिस को भी अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर घाटी में प्रवेश करने वाले पर्यटक वाहनों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। हालांकि अभी स्वतंत्रता दिवस को चार दिन शेष हैं। लेकिन पुलिस कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस शुभा बेला पर किसी तरह की गड़बड़ी न हो ऐसे में जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है। एसपी ने सभी थानों और चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
एसपी डा. विनोद कुमार धवन ने कहा कि पुलिस ने चेकिंग और पेट्रोलिंग को पहले की अपेक्षा तेज कर दी है। कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति पर कोई शक हो तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पर्यटक के रूप में भेष बदल कर आने वाले आपराधिक तत्वों और संदिग्धों पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें