एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सेब के दामों में तीस फीसदी गिरावट

Kullu Updated Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खराहल (कुल्लू)। कुल्लू की स्थानीय सब्जी मंडियों में सेब के दाम लुढ़क गए हैं। मंडियों में सेब की भारी आमद के कारण ऐसा हुआ है। बंदरोल, भुंतर, तथा नगवाईं की सब्जी मंडियों में सेब के दामों में गिरावट आई है। बागवानों ने जन्माष्टमी के त्यौहार के चलते अच्छे दाम पाने की चाह में धड़ाधड़ तुड़ान कर सेब मंडियों में पहुंचा दिया। बागवानों के लिए यही घाटे का सौदा साबित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्लाई, डिमांड से अधिक होने से दाम लुढ़क गई। सब्जी मंडी बंदारोल आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन हुकम ठाकुर ने कहा कि बीते एक सप्ताह के मुकाबले सोमवार को दस रुपये प्रति किलो तक सेब के दामों में गिरावट आई है। सोमवार को अच्छे किस्म का रायल 25 रुपये किलो तक बिका। दो दिन पूर्व यही सेब 36 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा था। बागवान देवराज नेगी, अनिल चंद, सुरेश, जय चंद, किशन, रामनाथ, नितिन तथा रमेश ने कहा कि एकाएक सेब के दाम लुढ़कने से उनको भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। फलोत्पादक संघ के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने बागवानों से आग्रह किया है कि देखादेखी में मंडियों में गुणवत्ताहीन और कच्चा सेब न भेजें। कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति विपणन समिति के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि मंडियों में सेब की भारी आमद के चलते कीमतों में गिरावट आई है। सोमवार को उचित किस्म का रायल सेब का भाव 25 रुपये तक सिमट कर रह गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें