कुल्लू। जिले में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। पतलीकूहल क्षेत्र में चोरों ने दिन दिहाड़े घर में सेंध लगाकर हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पतलीकूहल क्षेत्र में चाईनिज ढाबा चलाने वाली महिला मीना बताया कि कि बुधवार सुबह वह दुकान में काम कर रही थीं। दिन के समय घर में लंच करने के लिए आईं तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। ताला टूटा देखकर मानों उसके पांव के नीचे में जमीन खिसक गई। कमरे में बनी तिजोरी से करीब 80 हजार रुपये चोर उड़ा चुके थे। पतलीकूहल क्षेत्र में दिन दिहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।