एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा

Kullu Updated Sat, 04 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पतलीकूहल (कुल्लू)। भारतीय जनता पार्टी मनाली मंडल कार्यकारिणी की बैठक कटराईं में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद राण ने की। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। भाजपा मनाली मंडल के महामंत्री अखिलेश कपूर ने बताया कि संगठन को और मजबूत करने के मकसद से बूथ संपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए पार्टी ने ग्राम केंद्रों पर बैठक करने के लिए तारीखें और इसके प्रभारियों की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि सारी की बैठक छह जनवरी को मंडलाध्यक्ष बालमुकुंद राणा लेंगे। बंदरोल की बैठक छह जनवरी को महामंत्री अखिलेश कपूर लेंगे। वाशिंग की बैठक इसी दिन जिला सचिव जोगिंद्र मेहरा लेंगे, जबकि डोभी की बैठक दुर्गा सिंह ठाकुर लेंगे। सात जनवरी को रायसन की बैठक बालमुकुंद राणा, फोजल ग्राम केंद्र की बैठक भी सात तारीख को दुर्गा सिंह ठाकुर ही लेंगे। छह तारीख को कटराईं की बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र शौरी करेंगे। आठ जनवरी को पतलीकूहल और बड़ाग्रां बैठक की अध्यक्षता सीताराम करेंगे। पनगां की बैठक सात जनवरी को ठाकुर दास लेंगे। बरान की बैठक छह जनवरी को टेक राम, नसोगी की बैठक सात को प्रवीण फैके, इसी तारीख को मनाली गांव में गजेंद्र ठाकुर, पांच को वशिष्ठ में जोगराज राणा, वशिष्ठ में सात को अनोखराम महंत, आठ को प्रीणी में हुकम राम, छह को जगतसुख में बोधराज, सात को सजला में मदन वर्मा, सात को ही मनसारी में केशव धीमान, आठ को सरसेई में एडवोकेट मानचंद, 11 को रूमसू में बोधराज तथा सात को लरांकेलो में जयचंद कारदार, आठ को जाणा में रेशमा ठाकुर, आठ को ही काइन में युवराज ठाकुर और सात को मनाली में धनेश्वरी ठाकुर ग्राम केंद्र की अध्यक्षता करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें