एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रोहतांग में ढाई जलोड़ी पास में एक फुट हिमपात

Kullu Updated Sun, 23 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। हफ्तेभर तक साफ रहा कुल्लू और लाहौल घाटी के मौसम से धीरे-धीरे लोगों का जनजीवन पटरी पर लौटना शुरू हो गया था, लेकिन शनिवार को फिर मौसम ने करवट बदल ली। भले ही कुल्लू घाटी के निचले क्षेत्रों में रुक-रूक बारिश हुई, लेकिन ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे हैं। रोहतांग दर्रा में ढाई फुट ताजा हिमपात होने की सूचना है, वहीं जलोड़ी दर्रा में एक फुट तक बर्फबारी हुई है। जलोड़ी दर्रा पर हुई बर्फबारी से औट-लुहरी मार्ग बहाली का अभियान भी रुक गया है। विभाग को अब दोबारा सोझा तथा खनाग के दस किलोमीटर के फासले से बर्फ हटानी होगी। हालांकि, इस ताजा बर्फबारी से सड़क, बिजली और पेयजल योजनाओं को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन, पहले से प्रभावित चल रही सड़कों तथा पेयजल योजनाओं को बहाल करने का समय लंबा खिंच गया है। जिला कुल्लू में औट-लुहरी, बंजार-छतरी वाया गाड़ागुशैणी, कुल्लू-मलाणा, आनी-रोहाचला, कुल्लू-पीज, कुल्लू ब्यासर, कुल्लू चतरानी, बागीपुल-बागासराहन आदि दर्जन भर मार्ग बंद चल रहे हैं। उधर, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की लाहौल घाटी में तीन दर्जन के करीब संपर्क मार्ग ठप हैं। जलोड़ी दर्रा स्थित बचाव दल के सदस्य भाग सिंह ठाकुर ने जलोड़ी टॉप पर एक फुट ताजा बर्फबारी होने की पुष्टि की है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ललित भूषण ने कहा कि मौसम साफ रहा तो दो-तीन दिन में जलोड़ी दर्रा यातायात के लिए बहाल हो जाएगा। इस संदर्भ में लोनिवि के स्थानीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें