एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने की वेट लिफ्टिंग

Kullu Updated Sat, 05 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मनाली/ नग्गर। पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख के समीप वीरवार को मैरीकॉम के जीवन बन रही फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। जगतसुख नाले पर बने लोहे के एक पुराने पुल पर प्रियंका चोपड़ा ने कड़ा अभ्यास किया। शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा के मस्सल को भी दिखाया गया। प्रियंका को भारतीय महिला बॉक्सर मैरीकॉम जैसी दिखाया गया। वीरवार को जगतसुख नाले पर प्रियंका चोपड़ा ने वेट लिफ्टिंग भी की। बॉलीवुड अदाकारा ने काले रंग की हाफ टी-शर्ट पहन रखी थी। इसके अलावा बॉक्सिंग किट पर भी उन्होंने खूब मुक्के बरसाए। इसके अलावा नग्गर में प्रियंका के बच्चों के पालन-पोषण पर सीन भी फिल्माए गए। नग्गर निवासी पुरुषोत्तम के घर को प्रियंका चोपड़ा का घर बताया गया है। यहां प्रियंका अपने घर के छोटे-मोटे कार्यों में व्यस्त रहती हैं। उनके अभ्यास के लिए मणिपुर से कोच बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार मनाली के वादियों में अब कुछ ही दिन की शूटिंग शेष बची है। इसके बाद धर्मशाला में फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें