एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रचार से गायब नेताओं को भेजेंगे नोटिस : रवि

Kullu Updated Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

केलांग। मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। विधायक रवि ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रचार अभियान से दूर रहने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। जबकि, लोकसभा चुनाव प्रचार समिति ने भी विधायक रवि ठाकुर के निर्देश के बाद घाटी में प्रचार अभियान छेड़ दिया है। विधायक ने प्रचार कमेटी के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे इस दौरान उनके संपर्क में रहें और जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार के जनहित कार्यों तथा योजनाओं का प्रचार करें। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सहगल ने बताया कि विधायक ने वीरवार को जाहलमा किरतिंग, ठोलंग, यूरनाथ, गुसक्यार और स्तींगरी गांवाें में जाकर प्रतिभा सिंह के पक्ष में प्रचार कर जनता से वोट की अपील की। जनता ने इस दौरान विधायक को समस्याओं से भी अवगत करवाया। शनिवार को रवि ठाकुर अपने गृह क्षेत्र तोद घाटी का दौरा करने के बाद चंद्रावैली का रुख करेंगे। सहगल ने बताया कि विधायक ने सीमा सड़क संगठन और लोनिविको सड़कों से बर्फ हटाकर जल्द वाहनों के लिए बहाल करने को कहा है, जिससे घाटी के भीतर सभी रूटों पर बस सेवाएं सुचारु रूप से आरंभ हो सकें। रवि ठाकुर ने बीएसएनएल के अधिकारियों को भी घाटी में ठप टेलीफोन सेवा और इंटरनेट की सुविधा को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें