एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आधा किलो चरस के साथ गिरफ्तार

Kullu Updated Sun, 20 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भुंतर (कुल्लू)। शाढ़ाबाई क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक शख्स को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई यशवंत सिंह की अगुवाई में पुलिस का एक दल शाढ़ाबाई क्षेत्र में गश्त कर रहा था। उसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप में घूम रहे एक शख्स को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से आधा किलो चरस बरामद की है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ करेगी, जिससे चरस से जुड़े तस्करों की पहचान की जा सके। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान मशग्रा निवासी गंगा राम के रूप में हुई है। मामले की छानबीन एएसआई यशवंत सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें