एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आने वाला समय हिलोपा का : महेश्वर सिंह

Kullu Updated Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश लोकहित पार्टी की मनाली मंडल की बैठक वीरवार को पतलीकूहल में हुई। बैठक की अध्यक्षता मनाली मंडल के अध्यक्ष वीर सिंह ने की। जबकि, हिलोपा के प्रदेशाध्यक्ष तथा विधायक महेश्वर सिंह बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस और भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है और भाजपा आज राम मंदिर के मुद्दे को लेकर फिर जनता से वोट मांग रही है। जबकि, कांग्रेस वीरभद्र सिंह के कारण ही टिकी है। उन्होंने कहा कि हिलोपा अपने घर को मजबूत कर रही है और लोगों की समस्याओं का समाधान करना ही हिलोपा का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हिलोपा गरीब लोगों के साथ है और प्रदेश में आने वाला समय हिलोपा का है। बैठक में जिलाध्यक्ष गोपी चंद शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान को तेजी दे दी गई है और पूरे प्रदेश में पार्टी के नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। बैठक में कुल्लू मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोविंद गुलेरिया, सलाहकार केशव मस्ताना, मंडल मनाली महामंत्री विजय कुमार, प्रदेश महामंत्री युवा सेना तेजेंद्र कपूर, मंडल अध्यक्ष मनाली युवा सेना गायत्री दत्त, मंडल कोषाध्यक्ष प्रीतम कारदार, कुल्लू मंडल महामंत्री प्रेम चंद, उपाध्यक्ष मोहर सिंह, संगठन महामंत्री प्रताप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें