एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आधे रास्ते में उतार दीं दो दर्जन सवारियां

Kullu Updated Mon, 12 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। मौसम खराब होने का हवाला देकर एचआरटीसी के चालक तथा परिचालक ने दो दर्जन से अधिक सवारियों को बीच रास्ते में ही उतार दिया। छोटे-छोटे बच्चों के साथ सफर कर रही कई सवारियों को 10 से 15 किलोमीटर का लंबा पैदल सफर कर घर पहुंचना पड़ा। मामला बंजार से छतरी रूट पर जा रही एचआरटीसी बस का है, जो रविवार को बंजार से छतरी जा रही थी कि दोपहर एक बजे अचानक बस चालक ने बस को गाड़ागुशैणी के साथ सटे खौली नामक स्थान पर खड़ी कर बस में बैठी सवारियों को बाहर निकाल दिया। चालक-परिचालक ने मौसम खराब होने की बात कहकर लोगों को बस से नीचे उतार दिया। हालांकि, मामले को लेकर सवारियों ने आरएम कुल्लू से भी फोन पर बात की, बावजूद इसके बात नहीं बनी और उन्हें पैदल ही गंतव्य की ओर निकलना पड़ा। बस में सफर कर रहे पदम सिंह, देश राज, प्रेम सिंह तथा कमल देवी ने बताया कि बस में छतरी, गतू तथा झरेढ़ आदि इलाकों की दो दर्जन से अधिक सवारियां बैठी थीं। उन्होंने कहा कि 11 मई सुबह दस बजे बंजार से चली इस बस से दोपहर करीब एक बजे खौली में सवारियों को उतार दिया। कहा कि जब उन्होंने उतारने का कारण पूछा तो चालक-परिचालक ने बारिश होने का हवाला दिया। कहा कि बस में कई ऐसी सवारियों थीं, जिनके साथ कई छोटे-छोटे बच्चे भी थे, जिन्हें भारी परेशानियों के साथ पैदल अपने घर को कूच करना पड़ा। कहा कि उनकी ओर से इसकी शिकायत आरएम कुल्लू से भी की गई थी। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत परिवहन मंत्री से भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरएम कुल्लू पवन कुमार शर्मा ने कहा कि रोड की हालात ठीक नहीं होने से बस को आगे नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें