एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पेड़ गिरने से चहारदीवारी को नुकसान

Kullu Updated Sun, 25 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। शहर के ढालपुर मैदान के समीप शुक्रवार सुबह पेड़ का एक बड़ा हिस्सा गिरने से सनसनी मच गई। पेड़ का यह हिस्सा सर्किट हाउस मार्ग के साथ लगते आईपीएच के एक्सईएन उपेंद्र वैद्य के सरकारी आवास के आंगन में गिरा। भारी भरकम पेड़ की टहनी गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे घटना स्थल की ओर दौड़े। पेड़ गिरने से बिजली की तारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे कुछ देर तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन उपेंद्र वैद्य ने बताया कि जिस स्थान पर पेड़ का एक बड़ा हिस्सा गिरा, वहां उनका वाहन खड़ा होता है। कुछ मिनट पहले ही वाहन चालक ने वाहन को बाहर निकाला था। यह हादसा करीब शुक्रवार सुबह 9.55 बजे के आसपास हुआ है। उस समय वह आवास के बरामदे में खड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनके सरकारी आवास की चहारदीवारी और वाहन चालक के बाइक को क्षति पहुंची है। हादसे में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस पेड़ के सड़े होने की जानकारी उन्होंने वन विभाग को अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में दे दी थी। स्थानीय लोगों हेतराम, चुन्नी लाल, बलवीर, धनेश कुमार, रमेश ठाकुर, राम लाल, महेंद्र सिंह, रीता देवी तथा अंजली शर्मा ने बताया कि वे रोज इस रास्ते से अक्सर गुजरते हैं। यदि यह पेड़ सड़क की तरफ गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वन विभाग कुल्लू के रेंज ऑफिसर हरदयाल भारती ने बताया कि पेड़ के सड़े होने के बारे में उन्होंने प्रशासन को सूचित कर दिया था, लेकिन उन्हें पेड़ को काटने की अनुमति मिली है। उधर, उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर का कहना है कि शहर में सड़े और खोखले पड़ों को काटने के बारे में कमेटी उन्हें प्रस्ताव भेजती है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव मिलते ही इन पेड़ों को काटने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें