एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रूसा प्रणाली के खिलाफ एबीवीपी बंजार

Kullu Updated Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रूसा प्रणाली के खिलाफ एबीवीपी बंजार
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बंजार इकाई ने शनिवार को बंजार दौरे पर आए सांसद राम स्वरूप शर्मा को ज्ञापन सौंप कर कॉलेजों में रूसा की त्रुटियों को दूर करने की मांग की। विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन में कहा कि रूसा को बंद कर दिया जाए या फिर इसकी त्रुटियों को सुधारा जाए। परिषद ने तहसील संयोजक निहाल ठाकुर की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि रूसा के कारण प्रदेश में हजारों विद्यार्थियों को अपना ऐच्छिक विषय पढ़ने से वंचित रहना पड़ रहा है। प्रदेश विश्वविद्यालय को एक ही परीक्षा परिणाम निकालने में एक साल का वक्त लग रहा है । प्रदेश में लगभग हर साल में 1.30 लाख छात्र प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश लेते हैं, लेकिन रूसा के तहत सीटें निर्धरित की गई है । जिसके कारण हजारों छात्रों को शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। परिषद ने सांसद राम स्वरुप शर्मा से आग्रह किया कि वह इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें