एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मेले से लौट रहे युवक को पीटा

Kullu Updated Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। पुलिस थाना बंजार में एक व्यक्ति ने मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। बंजार के खुन निवासी दिवान चंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह अपने भाई के साथ बंजार के बटाहड़ मेेले से वापस आ रहा था तो बस स्टैंड बाथर के पास दो लोगों ने उनका रास्ता रोक कर उसकेसाथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंसं 341,323,504 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, इस मामले को लेकर डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। मामले की जांच का जिम्मा हेडकांस्टेबल पुने राम को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी
कुल्लू। एक अन्य मामले में मलाणा निवासी जगदीश कुमार ने पुलिस थाना मनाली में शिकायत दर्ज करवाई है कि 11 अगस्त की रात 8:30 बजे वह अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था तो दो लोगोें ने उसके साथ मारपीट की तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 341,323,504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच का जिम्मा हेडक ांस्टेबल राजपाल को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें