एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कृष्ण लीलाओं से किया भाव विभोर

Kullu Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल में वार्षिक समारोह नवरस का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी कुल्लू सुरेंद्र वर्मा, एडीएम विनय सिंह, कैंब्रिज स्कूल के प्रबंधक राजीव शर्मा और प्रधानाचार्य गीता महाजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कक्षा दो के बच्चों ने कृष्ण के जीवन को नवरस के माध्यम से प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर छात्राओं ने लोक नृत्य की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कक्षा चार और छह के बच्चों ने सिंगापुरी नृत्य पेश कर खूब मनोरंजन किया। इस दौरान बच्चों ने भांगड़ा प्रस्तुत कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कक्षा चार, छह और आठ के विद्यार्थियों ने डांस आन व्हीलस की दमदार प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गुजरात का गरबा समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। स्कूल प्रबंधक राजीव शर्मा ने बताया कि नवरस-2 में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत भागीदारी देकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने कहा कि कैंब्रिज स्कूल के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों ने भी हमेशा आगे रहते हैं। कार्यक्रम के अंत में राजीव शर्मा ने समारोह में आए सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्वयाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें