एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बलि प्रथा रोकने का किया समर्थन

Kullu Updated Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बंजार (कुल्लू)। बलि प्रथा रोकने का जहां देव समाज में विरोध हो रहा है, वहीं बंजार क्षेत्र में देव समाज का एक तबका इसे रोकने का समर्थन भी कर रहा है। इस तरह पशु बलि के निर्णय पर बंजार का देव समाज दो हिस्सों में बंट गया है। जहां देव समाज का एक धड़ा पशु बलि का पुरजोर समर्थन कर रहा है, वहीं अब एक धड़ा पशु बलि रोकने के समर्थन में आगे आ गया है। बंजार खंड कारदार संघ के कोषाध्यक्ष वलागाड़ के देवता मार्कंडेय ऋ षि और माता त्रिपुरा बालासुंदरी के कारदार चेतन शर्मा, पांचवीर लांहुड के कारदार मान सिंह, जल देवता लांहुड के कारदार टेक सिंह, वुईणी देवता जवाहड़ के कारदार गुरदयाल सिंह, मानव प्रकृति विकास संगठन के निदेशक नवीन चंद्र शर्मा, अध्यक्ष विश्व देव शर्मा तथा उपाध्यक्ष शेर सिंह शर्मा का कहना है कि वे हाईकोर्ट की ओर से बलि प्रथा बंद करने का पूरा समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके सारे देव कार्य बिना पशु बलि के होते रहे हैं। विवाह समारोह, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश जैसे विधिविधान में भी किसी प्रकार की पशु बलि नहीं दी जाती है। हाल ही में माता त्रिपुरा बालासुंदरी की परिक्रमा भी बिना पशु बलि की जा रही है। अब सबकी नजरें नगर में होने वाली जगती पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें