एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जापानी फल सेब का बेहतर विकल्प

Kullu Updated Sun, 28 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बंजार (कुल्लू)। घाटी में सेब के विकल्प के रूप में जापानी फल किसानों-बागवानों की आर्थिकी मजबूत कर रहा है। जापानी फल के उत्पादन में प्रतिवर्ष इजाफा हो रहा है। बागवान और किसान सेब के साथ-साथ जापानी फल को भी अधिक मात्रा में उगाने में तरजीह दे रहे हैं। दीवाली के बाद तैयार होने वाले इस फल का रेट भी उम्दा मिलता है। इसके चलते किसानों का रुझान साल दर साल इसकी ओर बढ़ता जा रहा है। गत साल बागवानों को जापानी फल का रेट सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिला था। घाटी के बागवान लक्ष्मण राणा, नोक सिंह, चमन राणा तथा चेतन ठाकुर ने बताया कि सेब में बढ़ती बीमारियों को देखकर घाटी के बागवान जापानी फल की ओर रुख करने लगे हैं। जापानी फ ल के उत्पादकों को सीजन के दौरान बेहतर दाम मिलते हैं। घाटी के नर्सरी संचालक प्रेम सिंह, सुनील तथा तुले राम आदि ने बताया कि प्रतिवर्ष जापानी फल के पौधों की मांग बढ़ रही है। इस पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक है। घाटी में हर साल जापानी फल की खेती का दायरा बढ़ रहा है और लोग इस फसल को सेब के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। उद्यान विभाग कुल्लू के जिला उद्यान अधिकारी डॉ. वीसी राणा ने कहा कि जापानी फल सबसे आखिरी में तैयार होता है। इसका रेट भी किसानों को अच्छा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें