एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रेड डी हिमालयन; 10वें खिताब पर सुरेश राणा की नजर

Kullu Updated Wed, 01 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। दुनिया की सबसे खतरनाक और रोमांचक कार रैलियों में शुमार रेड डी हिमालयन कार रैली में मनाली के सुरेश राणा एक बार फिर चुनौती पेश करेंगे। उनकी नजर लगातार दसवें खिताब पर होंगी। कार रैली 3 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। इसमें देश भर से 41 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मनाली के सुरेश राणा को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप शर्मा, हरप्रीत बाबा, लेफ्टिनेंट कर्नल शक्ति बजाज, अमरप्रीत आहलुवालिया और राज सिंह राठौर से उन्हें कड़ी टक्कर मिल सकती है। रेड डी हिमालयन कार रैली के अब हुए 16 में से 9 बार सुरेश राणा खिताब जीत चुके हैं। शिमला से शुरू होने जा रही यह रैली दुर्गम स्पीति घाटी, कुंजम, बारालाचा, शिंकुला और रोहतंाग दर्रा होते हुए मनाली में खत्म होगी।
मारुति सुजुकी मार्केटिंग के उपाध्यक्ष मनोहर भट्ट का दावा है कि मारुति सुजुकी मोटर रैली दुनिया की सबसे रोमांचक और खतरनाक रैलियों में शुमार है। 2013 की रैली में सुरेश राणा ने 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार दौड़ाई है। हिमालयन मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष विजय परमार का कहना है कि सुरेश राणा को इस बार दूसरे प्रतिभागी टक्कर दे सकते हैं। रैली 11 अक्तूबर को मनाली में समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें