एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ऐसे कैसे कसेगा मिलावटखोरों पर शिकंजा

Kullu Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सूबे में स्वास्थ्य विभाग के पास मौके पर खाद्य पदार्थों में की गई मिलावट का पता लगाने के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। विभाग चाह कर भी मौके पर सैंपल भरने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं कर सकता है। इसकी रिपोर्ट आने में भी लंबा समय लग जाता है। ऐसे में तब तक व्यापारी पूरे का पूरा मिलावटी खाद्य सामग्री का स्टाक बेच कर चांदी कूट चुका होता है। ऐेसे में लोगों के स्वास्थ्य से
सरेआम खिलवाड़ लगातार जारी है।
उल्लेखनीय है कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर खाद्य सामग्री के सैंपल भरती है, जिसमें अधिकतर सैंपल फेल हो जाते हैं, लेकिन जब तक विभाग की रिपोर्ट पहुंचती है, तब तक व्यापारी पूरी खेप को लोगों को बेच चुके होते हैं। ऐसे में विभाग के लोगों के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ को रोकने के सारे दावे हवा हो जाते हैं। हालांकि, कुछ एक मौके पर विभाग की टीम गली सड़ी वस्तुओं को मौके पर ही नष्ट कर देती है लेकिन पैकेट बंद वस्तुओं को मौके पर नष्ट भी नहीं किया जा सकता है। ऐसे में विभाग की पूरी कार्रवाई औपचारिकता मात्र बन कर रह गई है। इसका काम केवल सैंपल भरने तक ही रह गया है। जिला खाद्य निरीक्षक कुल्लू भाविता टंडन ने बताया कि विभाग सैंपल भर कर प्रयोगशाला भेजता है। उन्होंने कहा कि गली-सड़ी मिठाई को तो विभाग कई बार मौके पर ही नष्ट कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें