एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाषण में सैना, पेंटिंग में दिनेश अव्वल

Kullu Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सैंज। (कुल्लू)। घाटी के राजकीय उच्च विद्यालय रैला में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के सौजन्य से वन्य प्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन एवं वन्य प्राणियों को बचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की कार्यकारी मुख्य अध्यापिका रीना महंत ने की। इस अवसर पर वन विभाग के रेंज ऑफिसर राजेंद्र सिंह ने बच्चों को वन एवं वन्यप्राणियों को बचाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के संयोजक शास्त्री मनोज भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। भाषण में सैना देवी, रामकृष्ण, किरण कुमारी, पेंटिंग में दिनेश, सुरेश तथा कमलेश, जबकि क्विज में सुभाष सदन के जगत और महेश सदन के गोपाल तथा पवना और गांधी सदन की पूजा देवी व पूजा कुमारी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर मुरारी, वन प्रभारी मंजुबाला, कोटला पंचायत के प्रधान डोला सिंह महंत, अध्यापक सुरजीत कुमार, ओमदत्त तथा रमा देवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें