एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिला स्कूली क्रीड़ा संघ की तिथियां निर्धारित

कुल्लू Updated Fri, 06 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में जिला स्कूल क्रीड़ा संगठन की बैठक में भाग लेते जिलाभर आए प्रधानाचार्य व अध्यापक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

जिला मुख्यालय स्थित देव सदन में जिला स्कूली क्रीड़ा संघ उच्च शिक्षा की बैठक गत वर्ष के आय व्यय एवं खेल की प्रतियोगिताओं का विस्तृत ब्योरा संगठन के महासचिव एवं एडीपीईओ रत्न चंद भारद्वाज ने प्रस्तुत किया। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा निदेशक एवं अध्यक्ष क्रीड़ा संगठन के अध्यक्ष जगदीश ने की। बैठक में सत्र 2016-2017 के लिए खेल की तिथियों एवं स्थान का भी चयन आम सभा में किया गया। बैठक में गत वर्ष के अव्वल रहे खिलाड़ियों, प्रधानाचार्य एवं डीपीई को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिदेशक जगदीश ने सभा में उपस्थित सदस्यों को विद्यालय में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्काउट एंड गाइड के पंजीकरण के लिए निर्देश जारी किए। बैठक में खेल के लिए तिथियां भी निर्धारित की गईं। जिला स्तरीय छात्र प्रतियोगिता 12 से 14 जुलाई बजौरा में और 24 से 26 अगस्त तक छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता हरीपुर में करवाई जाएगी। वहीं, पहली से पांच सितंबर तक मेजर गेम व एथलीटस की प्रतियोगिता ढालपुर में करवाई जाएगी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता निरमंड में करवाई जाएगी। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपप्रधान जय किशन ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें