एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीएम करेंगे सैंज कॉलेज का उद्घाटन

कुल्लू Updated Tue, 03 May 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय सैंज मेले के शुभारंभ को पहुंचे मंत्री कर्ण सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

चार दिवसीय जिला स्तरीय सैंज मेला का आगाज मंगलवार को विधिवत रूप से हुआ। आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ किया। बंजार विधानसभा क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए कर्ण सिंह ने कहा कि तीन वर्षों के दौरान इसके लिए कई संस्थान और करोड़ों की योजनाएं मंजूर की गई हैं। जून माह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बंजार विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और कई बड़े उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। वह सैंज में कालेज का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के लिए 38 बीघा जमीन हस्तांतरित की जा रही है। मुख्यमंत्री सैंज में ही आईटीआई भवन व सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साइंस ब्लॉक की भी आधारशिला रखेंगे। इसी सत्र में बंजार विधानसभा क्षेत्र के 22 स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। सीएचसी सैंज में डॉक्टरों के पद शीघ्र ही भरे जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने मेला कमेटी को अपनी ऐच्छिक निधि से 55 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पहले मेला कमेटी के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने आयुर्वेद मंत्री का स्वागत  किया तथा चार दिवसीय आयोजन की रूपरेखा बताई। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगें भी आयुर्वेद मंत्री के समक्ष रखीं। सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैंज के  विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

मेले के शुभारंभ से पहले मंत्री ने मातला-शुकारी-बाइटीसारी सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने सैंज में प्रस्तावित डिग्री कालेज के लिए साइट का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चैधरी, एसडीएम अश्वनी कुमार, हिम बुनकर के अध्यक्ष टैहल सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी संजीव गुलेरिया, ब्लॉक  कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महासचिव मोती राम पालसरा, मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, बीडीसी सदस्य प्रतिभा  पालसरा, रैला की प्रधान खिमदासी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें