एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

1000 रुपये खर्च करके यात्री पहुंचे हेलीपैड

ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, उदयपुर Updated Mon, 15 Feb 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लाहौल के गोंधला हेलीपैड से कुल्लू की ओर आने वाले यात्रियों को सोमवार को बेवजह सिस्सु हेलीपैड तक दौड़ाए जाने पर घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों में भारी रोष है। उड़ान समिति कुल्लू से गोंधला हेलीपैड के लाइजन अधिकारी को दूरभाष पर सूचना दी गई कि हेलीकॉप्टर की चौथी उड़ान सिस्सू हेलीपैड के लिए की जानी है। जिसमें दस यात्री सिस्सू हेलीपैड और दस यात्री गोंधला हेलीपैड से यात्रियों को उठाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में गोंधला हेलीपैड के यात्री केलांग से 1000 रूपये खर्च करके सिस्सू हेलीपैड पहुंचे, लेकिन लंबे इंतजार के बाद यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।  गोंधला पंचायत के उप प्रधान सूरज ठाकुर व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य संजीव कुमार ने कहा कि उड़ान समिति कुल्लू को इस तरह की गलत जानकारी नहीं देनी चाहिए। गलत जानकारी देने पर गोंधला हेलीपैड के यात्रियों को 26 किलोमीटर आवाजाही करनी पड़ी है।

भाजयुमो अध्यक्ष संजीव ने कहा कि इस सर्दी के मौसम में गोंधला हेलीपैड के लिए अब तक कोई उड़ान नहीं हो पाई है। जिला प्रशासन हेलीकॉप्टर उड़ानों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तीन चार दिनों के भीतर गोंधला हेलीपैड के लिए उड़ान नहीं हुई तो जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी।
विज्ञापन


उधर कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के प्रभारी जीवन सिंह धर्माणी ने बताया कि सोमवार को पहली उड़ान भुंतर से तांदी-भुंतर व दूसरी उड़ान भुंतर से किलाड़-चंबा-किलाड़-भुंतर के बीच होनी थी, लेकिन किलाड़ से चंबा के लिए उड़ान नहीं हुई। समय को देखते हुए उन्होंने तीसरी उड़ान स्टींगरी हेलीपैड और चौथी उड़ान सिस्सू के लिए किए जाने की परमिशन मांगी थी, लेकिन समय की कमी के चलते सिस्सू हेलीपैड के लिए चौथी उड़ान नहीं हो पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें