एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विवि प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Mandi Updated Fri, 22 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंडी। विद्यार्थी परिषद की मंडी इकाई ने मांगाें को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पीजी प्रमुख दीपक कुमार ने कार्यकर्ताआें को संबोधित करने के साथ-साथ अपनी मांगों से प्रशासन को भी अवगत करवाया। विद्यार्थी परिषद ने कंपार्टमेंट लेकर पास हुए छात्रों की कालेज में प्रवेश पर लगाई रोक के निर्णय को बदलने की विवि प्रशासन से अपील की है। पीजी प्रमुख ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर कालेज में प्रवेश न मिलने से हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। विद्यार्थी परिषद विवि प्रशासन से मांग कर रही है कि कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील करे। लेकिन विवि प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा। इसके अलावा परीक्षा परिणामों को लेकर भी अभाविप विवि प्रशासन को कई बार अवगत करा चुकी है, लेकिन बहुत सी कक्षाआें के परीक्षा परिणाम अभी तक नहीं निकाले गए हैं। विद्यार्थी परिषद ने समस्त कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की विवि प्रशासन से मांग की है। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष विक्की, सचिव योगेश सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें